अतिवर्षा में क्षतिग्रस्त हुए बैराजों की मरम्मत की अर्चना चिटनिस दीदी ने रखी मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अतिवर्षा में क्षतिग्रस्त हुए बैराजों की मरम्मत की अर्चना चिटनिस दीदी ने रखी मांग | New India Times

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाक़ात कर बुरहानपुर में वर्ष 2023 में अतिवर्षा कारण क्षतिग्रस्त हुए बैराजों की मरम्मत की मांग रखी। जिस पर मंत्री श्री सिलावट ने अतिशीघ्र ही स्वीकृति का अश्वासन दिया।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि 22 से 24 अगस्त 2023 को बुरहानपुर जिले में हुई अतिवर्षा से मोहना नदी पर बने बैराज रायसेन बैराज, कोदरी बैराज, सेलगांव बैराज, तारापाटी बैराज, सुखपुरी बैराज, कालुशा बाबा बैराज, नायर बैराज की क्षति हुई थी। बैराजों की क्षति से वर्ष 2023 में पूर्ण क्षमता से बैराजों जलभरण न होकर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि करोड़ों रूपए की लागत से बने बैराजों का क्षतिग्रस्त होने के कारण उपयोग सिंचाई की दृष्टि से नहीं हो पा रहा है। साधिकार समिति की एक बैठक शीघ्रता-शीघ्र आहूत कर लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से पूर्व आहूत की जाए। इसमें प्राक्कलन तैयार कर भेजे गए कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो जाने की स्थिति में निविदा आदि की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी। ताकि वर्षा ऋतु के पूर्व बैराजों के मरम्मत का कार्य पूर्ण किया जा सके व जल भरण होकर कृषकों को पूर्व के भांति समुचित लाभ मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article