नेशनल लोक अदालत का नगर निगम बुरहानपुर द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत का निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेशनल लोक अदालत का नगर निगम बुरहानपुर द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत का निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने किया निरीक्षण | New India Times

नगर निगम कार्यालय के निगम प्रांगण में शनिवार को नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। नेशनल लोक अदालत में शाम 6 बजे समाचार लिखे जाने तक राजस्व शाखा के 30 प्रकरण सुलझाकर 3,31,787 तथा संपत्तिकर शाखा के 998 प्रकरण सुलझाकर ₹ 24,02,500  रूपये इस प्रकार कुल  27,34,287 ₹ की राशि वसूल की गई।

बड़ी संख्या में बकाया करदाता देर शाम तक अदालत में पहुंच कर अपने बक़ाया करों की राशि का भुगतान कर ब्याज की राशि में छुट का लाभ प्राप्त कर बकाया करों का भुगतान करते रहे। लोक अदालत में नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कर दाताओं से मुलाकात की और लोक अदालत का निरीक्षण किया।

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए बताया कि सभी टेक्स मोर्हरिर को समझाइश देते हुए कहा कि जिन कर दाताओं ने बकाया टैक्स नहीं भरा है, उनके लिए शाम तक शिविर आयोजित किया गया है।

निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के विकास में आपकी अपनी भागीदारी है। विकास का आधार आपके द्वारा टेक्स अदाएगी की राशि भी है। इसलिए निश्चित समय में निर्धारित किए गए कर की राशि जमा करके अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।

नगर निगम संपत्तिकर अधिकारी शशिकांत पवित्रे ने बताया कि आगन्तुक करदाताओं को समझाइश और ब्याज की छुट का लाभ बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। परिणाम स्वरुप निगम के राजस्व में संतोषजनक वसूली संभव हो। इस लोक अदालत में 48 वार्डों के 48 टेबल लगाए गए थे जिस में प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को सुविधा प्राप्त हुई और प्रत्येक टेक्स मोहररिर को नियुक्त किया गया था जिससे नागरिको को प्रयाप्त सुविधा मिली।

लोक अदालत में नगर निगम महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल, पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल,नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त वित्त शैलेंद्र गुप्ता, सहायक आयुक्त वैभव देशमुख, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा, संपत्तिकर अधिकारी शशिकांत पवित्रे, जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे एवं निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.