आर्ट ऑफ़ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग कल 07/03/2024 को इंदिरा कॉलोनी में होगा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आर्ट ऑफ़ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग कल 07/03/2024 को इंदिरा कॉलोनी में होगा | New India Times

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग कल 07/03/2024 को इंदिरा कॉलोनी में आशा निकेतन स्कूल के पास स्थित उद्यान परिसर में होगा। रोटरी क्लब की स्थापना के 50 वें वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष में यह सत्संग स्थानीय रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया है। संस्था के केंद्र प्रमुख एडवोकेट संतोष देवताले एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष सौरभ श्रॉफ एवं सचिव प्रफुल्ल मुंशी ने बताया कि 50 साल बेमिसाल की उपलब्धि पर हर्षोल्लास के साथ ईश्वरी शक्ति और गुरु सत्ता के प्रति कृतज्ञता के भाव की अभिव्यक्ति का यह सत्संग है।कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि सत्संग की अंतर्गत रोटी क्लब के अनेक अनेक सेवा प्रोजेक्ट की जानकारी समस्त भक्तजनों और नगरवासियों को दी जाएगी। प्रशिक्षक रविंद्र पंडित और स्नेहा मुंगी द्वारा संस्था की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी तथा साधको को गुरुवाणी में ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। संस्था से जुड़े लक्ष्मण मित्तल, योगेश श्रॉफ,धर्मेंद्र जड़िया सी.ए.प्रशांत श्रॉफ,पवन लाठ, संतोष महाजन ने समस्त संस्था सदस्यों और नगर वासियों से सतसंग मे उपस्थिति का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.