दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण किया गया वितरित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण किया गया वितरित | New India Times

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत लोक सभा क्षेत्र मथुरा के सासंद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में “विकास खण्ड मथुरा” के प्रांगण में शिविर आयोजित कर जनपद मथुरा के 80 पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 03 पात्र दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, 03 पात्र दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, 01 स्मार्टकेन, 01 एम०आर०किट एवं 01 पेयर वैशाखी वितरित किये गये। आयोजित शिविर में कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, मथुरा के समस्त कार्मिक एवं कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मथुरा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.