वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मोहम्मदी से ई रिक्शा पर सवार होकर गांव वापस जा रही सवारियों के ऊपर एक रोडवेज की अनियंत्रित बस चढ़ जाने से 55 वर्षीय महिला व 2 अन्नय की मौत हो गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनद फानन में मोहम्मदी सीएचसी प्राथमिक उपचार के बाद जिला शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। जिला बलिया के ग्राम की रूबी देवी, रवीना और आलिया की मृत्यु हो गई। रूबी देवी अपनी पुत्री के घर ग्राम दिलावरपुर में आई हुई थी। तबीयत खराब होने के कारण वह मोहम्मदी में सुबह दवा लेने आई थी। दवा लेकर ई रिक्शा पर सवार होकर घर वापस जा रही थी। ई रिक्शा पर और भी सवारियां बैठीं थीं, वह भी गांव जा रही थीं। जैसे ही ई रिक्शा दिलावरपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी गोला रोड की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज की अनुबंधित बस ई रिक्शा पर चढ़ गई। जिससे बुचिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई तथा ई रिक्शा चालक मुजीब 27 वर्ष, रुखसाना 37 वर्ष, तीन वर्षीय अर्सलान व महरुन्निसा 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि ई रिक्शा की परखच्चे उड़ गए। वहां देखने वालों की भीड़ लग गई। मौके पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों सहित सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के उपरांत सभी घायलों को शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला तथा पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि सभी घायलों को इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

