अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

सोमवार को नगर परिषद सभागार धौलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष में महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला शक्ति निधि और वन स्टॉप सेंटर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग विश्वदेव पांडे द्वारा महिला शक्ति निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई एवं 31 मार्च से पूर्व सभी विद्यालयों महाविद्यालय कोचिंग संस्थानों एवं कार्यालयों में कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत आंतरिक समिति का गठन करने की अपील की गई एवं अधिनियम आंतरिक एवं स्थानीय समितियों की कार्यप्रणाली समझाई गई।

लीड बैंक मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक मंगेश कुमार द्वारा उद्यम प्रोत्साहन ऋण योजना के तहत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाकर संबंधित शाखाओं के माध्यम से लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कराए जाने की तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए सहभागियों को लोन अप्रूव होने के लिये पत्रावली तैयार करने के संबंध में टिप्स दिए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी ड्रॉप आउट बालिकाओं को ओपन स्कूल एवं नियमित शिक्षा से जोड़ने तथा विद्यालय में आंतरिक समितियों का गठन करवाने संबंधी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पीजी कॉलेज से पधारी प्रोफेसर डॉ अंजुल द्वारा महिलाओं को अपने सशक्तिकरण के साथ-साथ भारतीय सभ्यता के गरिमामय संस्कारों को भी संजोए रखने की अपील की। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सलाह केंद्र मनिया की काउंसलर साधना सिकरवार वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक ऋतु सक्सैना जेंडर स्पेशलिस्ट कनुप्रिया कौशिक ने अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन योगेश शर्मा द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.