मेघनगर कम्युनिटी हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो लिंक के माध्यम से करोड़ों के विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश 17,549 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/भूमि पूजन /समस्त जिलों में सायबर तहसील का शुभारंभ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति (वी .सी.) के माध्यम से जिसका आज दिनांक 29 /02/2024 को राज्य स्तर पर मुख्य आयोजन लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित हुआ। जिसमें स्थानीय स्तर पर नगर परिषद मेघनगर द्वारा लिंक के माध्यम से प्रोजेक्टर द्वारा मेघनगर कम्युनिटी हॉल में लाइव दिखाया गया।

तथा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, नोडल अधिकारी सी.एस, अलावा कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग झाबुआ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहूल सिंह वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डावर. मेघनगर तहसीलदार विजेंद्र कटारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंतरसिंह डावर महिला बाल विकास विभाग प्रभारी श्रीमती प्रियंका गामड़, आर.आई .रामसिंह मचार पटवारी दिलीप भूरिया, नगर परिषद उपयंत्री सुरेश गणावा, एस.आई. रावत, राजेंद्रसिंह टांक, दिनेश हटीला, लीला डामोर, सुनील डामोर, प्रवीण ठाकुर, विनोद भूरिया, समस्त आगनवाडी कार्यकता आदि नगर परिषद कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
आयोजन उपरांत समस्त अतिथियों का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article