अज्ञात ट्रक ने वृद्ध व्यक्ति को रौंदा | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अज्ञात ट्रक ने वृद्ध व्यक्ति को रौंदा | New India Times

अमानगंज तहसील से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर अमानगंज सिमरिया रोड पर एक अज्ञात ट्रक ने वृद्ध व्यक्ति को रौंद दिया। जिसके कारण मृतक रामनाथ चौबे निवासी महोड़ तहसील पवई कि घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक आपने भाई के साथ अमानगंज कि ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने रामनाथ चौबे को टक्कर मार दी।टक्कर मारने वाला अज्ञात ट्रक मौक़े से फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजन शव को लेकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गये। इस गंभीर घटना को देखते हुये क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क को जाम कर दिया। जिसके चलते सड़क पर लम्बा जाम लग गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये गुनौर एसडीओपी, नायब तहसीलदार, अमानगंज, सिमरिया, गुनौर कि पुलिस मौक़े पर पहुंची। मृतक परिजनों और मौजूद जनता ने पन्ना कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुये सम्बंधित ट्रक चालक पर कार्यवाही कि मांग कि साथ ही जेके सीमेंट कम्पनी में परिवार के एक सदस्य को नौकरी, सड़क चौड़ीकारण, चिन्हित घटना स्थलों पर सीसीटीव्ही कैमरा आदि कि मांग कि। घटना कि जानकारी लेते हुये प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को उचित मुआवजा और सम्बंधित वाहन चालक पर कार्यवाही करने कि बात कही साथ ही जाम को खुलवाया।गौरतलब हैं कि देवरा में जेके सीमेंट के खुलने के बाद से ही कंपनी के वाहनों द्वारा अनेक बार इस तरह कि गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें कई व्यक्ति एवं जानवर असमय काल के गाल में समा गये हैं। बाबजूद इसके प्रशासन के द्वारा आज तक कंपनी व अन्य बड़े वाहनों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कि गयी है। जिसके चलते ओर न जाने ये ट्रक कितनी जिंदगी को रौंदने का काम करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article