आर्ट ऑफ़ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग गुरुवार 29/2/24 को संस्कृत पाठशाला राजपुरा के समीप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आर्ट ऑफ़ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग गुरुवार 29/2/24 को संस्कृत पाठशाला राजपुरा के समीप | New India Times

आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग कल गुरुवार 29/02/2024 को रात्रि 9:00 बजे राजपुरा  संस्कृत पाठशाला की गली में संस्था के सदस्य उपेंद्र श्रॉफ के निवास स्थान पर होगा। संस्था के केंद्र प्रमुख व प्रशिक्षक अधिवक्ता संतोष देवताले एवं योगेश श्रॉफ ने बताया कि सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक वरिष्ट सीए भरत बी श्रॉफ भरत रावल, विजय दुंबानी, राजेंद्र पवार, दीपाली पंडित, नंदनी पंडित ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे।

प्रशिक्षक रविंद्र पंडित द्वारा आगामी माह में ओंकारेश्वर हो रहे चार दिवसीय मौन साधना शिविर एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साधकों को सत्संग के अंतर्गत गुरू बाणी में ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। संस्था से जुड़े मंगल श्रॉफ, धर्मेंद्र जड़िया, लक्ष्मण मित्तल, अनिल जड़िया ने समस्त संस्था सदस्य और नगरवासियों से सत्संग में उपस्थित का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.