भोपाल स्टेशन पर क्यूआर स्कैन कर जनरल (अनारक्षित) टिकट बनवाने की सुविधा शुरू | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल स्टेशन पर क्यूआर स्कैन कर जनरल (अनारक्षित) टिकट बनवाने की सुविधा शुरू | New India Times

भोपाल स्टेशन पर जनरल (अनारक्षित) टिकट का भुगतान अब क्यूआर कोड से कर सकते हैं। भोपाल रेल मंडल ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत भोपाल स्टेशन के सिंगल यूटीएस काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैनिंग डिवाइस लगाई है। इस पहल से यात्रियों को डिजिटल भुगतान की आसान सुविधा मिल रही है।

भोपाल स्टेशन पर क्यूआर स्कैन कर जनरल (अनारक्षित) टिकट बनवाने की सुविधा शुरू | New India Times

यह कदम डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को बढ़ावा देगा और कैश लेस लेनदेन में मदद करेगा। भोपाल मंडल पश्चिम मध्य रेलवे का पहला मंडल है जहां क्यूआर कोड डिवाइस लगाई गई है। यह सुविधा अभी भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर स्थित काउंटर पर शुरू की गई है ताकि यात्रियों के फीडबैक भी लिए जा सकें।

भोपाल स्टेशन पर क्यूआर स्कैन कर जनरल (अनारक्षित) टिकट बनवाने की सुविधा शुरू | New India Times

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने  बताया कि इस सिंगल यूटीएस क्यूआर कोड स्कैनिंग डिवाइस से यात्रियों को तीव्र भुगतान की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही चेंज/ खुल्ले पैसे आदि की दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। इसके लिए यात्री को अपना डेस्टिनेशन स्टेशन बताना होगा, जिसके बाद काउंटर पर मौजूद रेलवे कर्मचारी यात्री का टिकट जनरेट करने के लिए स्टेशन कोड डालकर टिकट के लिए सिस्टम को कमांड देगा, जिसके बाद खिड़की पर लगी स्क्रीन पर क्यूआर कोड जनरेट होगा, यात्री द्वारा इसका पेमेंट होते ही सिस्टम ऑटोमैटिक टिकट जनरेट कर देगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.