रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के नगर आगमन एवं कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास, चेतन्य काश्यप सुक्ष्म लघु, मध्यम उद्यम मंत्री नागरसिंह चैेहान, वन पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री, की उपस्थिति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया एवं सांसद डामोर की विशेष उपस्थिति में उनके झाबुआ आगमन के अवसर पर राजपूत समाज के अध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा से सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए राजपूत योद्धाओं के नामों पर संस्थानों के नामकरण के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम से एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है की भारत का इतिहास अनेक राजपूत राजाओं और महाराजाओं एवं राजपुत योद्धाओं से भरा पडा है। राजपूत राजाओं ने अपने प्राणों की आहूतियां देकर देश की आजादी को अक्षुण बनायेरखने में अपनायोगदान दिया तथा अंग्रेजी हुकूमत से कई लड़ाईयां लड़ी।
ज्ञापन में आगे बताया गया कि आज देश में राजपूत योद्धाओं के नाम पर नाम मात्र के संस्थानों के नामकरण किये गयेे हैं। राजपूत अपनी आन-बान और शान के लिये जाने जाते हैं। आज आवश्यकता है कि देश में इन राजपूत वीर योद्धाओं की गरिमाओं को पुनस्र्थापित किया जावे। नगर में जो होस्टल पूर्व में बना हुआ था वह बंद सा हो गया है तथा उसमें जो छात्र अइध्ययनरत थे, वह स्थिति वर्तमान में नहीं होने से इनके अध्ययन आदि के लिये शासकीय स्तर पर होस्टल खोला जावे। अतः राजपूत समाज झाबुआ की मांग है।
