रायबरेली जिला के नसीराबाद में बदमाशों ने सो रहे पिता और पुत्र की धारदार हथियारों से की हत्या | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​रायबरेली जिला के नसीराबाद में बदमाशों ने सो रहे पिता और पुत्र की धारदार हथियारों से की हत्या | New India Timesयोगी राज में भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रायबरेली जिला के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डेहवा लखापुर के एक घर में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से पिता-पुत्र की निर्मम हत्या कर दीं। सुबह जब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डेहवा लखापुर निवासी इलियास पुत्र लाला उम्र 38 व उसका पुत्र इकबाल पुत्र इलियास उम्र लगभग 8 वर्ष अपने घर में एक वृद्ध माँ के साथ रहते थे। बीती रात घर पर सोते वक्त अज्ञात लोगों ने पिता पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब स्थानीय लोगों ने घर के बाहर शवों को पड़ा देखा तो लोगों के हाथ पांव फूलएगए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। वही घटना की सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की हर कोने से जाँच की व आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

 सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर में रखा हर समान अपनी जगह मौजूद थी, आखिर किन कारणों से पिता पुत्र की हत्या की गई है?  इस केस को लेकर कप्तान साहब ने टीम गठित करके जांच में लगा दी है। उधर मृतक की वृद्ध माँ कुछ बता नहीं पा रही है। हत्या करने के पीछे का कारण क्या था ये तो जाँच के बाद ही पता लग सकेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article