ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़ (महाराष्ट्र), NIT;
नागपुर- तुलजापुर महामार्ग पर 24 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे हुए सड़क हादसे में टेम्पो चालक की मौके पर की।मौत हो गई तथा ड्राइवर का साथी घम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे नांदेड के अस्पताल में भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परभणी जिला से सिमेन्ट के पोल तथा अन्य सीमेंट सामग्री को लेकर नागपुर तुलजापुर हाईवे से होते हुए उमरखेड आते समय शहर से 5 किमी दूरी पर मर्लेगांव के पास टेम्पो चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे टेम्पो एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी के टेम्पो के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई तथा ड्राइवर का सहियोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर और उसके साथी को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मरने वाले गाड़ी चालक नाम मनोज मोनजाजी राउत उम्र 43 रा टाकली जिला व घायल चंचलैया श्रीरामलो उम्र 27 रा आंध्रा प्रदेश का है। परभणी में इस हादसे से कुछ घंटो के लिए हाईवे जाम हो गया था।
