पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आज दिनांक 15.02.2024 को यातायात पुलिस द्वारा गोले का मंदिर चौराहा पर यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस ग्वालियर, यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे एवं अति० पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा, भापुसे के निर्देश पर यातायत पुलिस द्वारा श्री अजीत सिंह चौहान उप पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात गोला का मन्दिर धनंजय शर्मा द्वारा गोले का मंदिर चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 15.02.2024 को यातायात पुलिस द्वारा अमिटी लॉ स्कूल के छात्र/छात्राओं के सहयोग से गोले का मंदिर चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों को अमिटी लॉ स्कूल द्वारा हेलमेट वितरित किये गये एवं यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुष्पमाला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

तथा आमजन को समझाइश दी गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें एवं चार पहिया वाहन चलाने के समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।

उक्त कार्यक्रम में सूबेदार राधाबल्लभ गुर्जर यातायात मेला, एमिटी लॉ स्कूल से डायरेक्टर एमिटी लॉ स्कूल मेजर जनरल श्री राजिन्दर कुमार, डिप्टी डायरेक्टर प्रो० डॉ० राखी सिह चौहान, प्रोफेसर अरूण शर्मा, असिस्टेट प्रोफेसर श्रीमती अंशू द्विवेदी प्रो० बोनो क्लब कोऑडिने श्री शिवम शिवहरे एवं यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।
