आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्‍मेलन फिलीपींस में आयोजित  | New India Times

अतिश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT; ​
आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्‍मेलन फिलीपींस में आयोजित  | New India Timesआसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के चौथे सम्‍मेलन में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आसियान का एशिया के संस्‍थागत ढांचे में गौरवशाली स्‍थान है। उन्‍होंने कहा कि आसियान ने क्षेत्र में स्थिरता बनाने में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। भारत आसियान की एकता को बनाए रखने का पुरजोर समर्थन करता है। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि विश्‍व के समक्ष नए सुरक्षा संबंधी खतरे मंडरा रहे हैं। आसियान देशों के क्षेत्र में भी रक्षा से जुड़े कई महत्‍वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। समूह के सभी देशों को परंपरागत (सैन्‍य) और गैर-परंपरागत खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। वर्तमान में आतंकवाद और कट्टरता से हमारे समाज को सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरा है। ​आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्‍मेलन फिलीपींस में आयोजित  | New India Timesरक्षा मंत्री ने आतंकवाद से निपटने के फिलीपींस के प्रयासों की सराहना की और कहा कि भारत कहीं भी आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नही करेगा। उन्‍होंने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई की जरूरत पर बल दिया। ​सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए आतंकवादी समूह लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं जो कि एक गंभीर खतरा है। ​आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्‍मेलन फिलीपींस में आयोजित  | New India Timesआतंकवाद कहीं भी हो लेकिन इसका खतरा हर जगह है। कुछ देश आतंकी समूहों को धन और पनाह देकर प्रोत्‍साहन देने का काम कर रहे हैं। इस स्थिति से मिलकर निपटने की आवश्‍यकता है। रक्षा मंत्री ने कहा‍ कि भारत आतंकवाद से निपटने के प्रयासों में सदैव अपने सहयोगी देशों के साथ है। पिछले माह रक्षा मंत्री बनने के बाद ये उनका पहला विदेशी दौरा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.