बुरहानपुर ज़िले की पंचायतों में स्वामित्व अधिकार योजना के कार्यक्रम हुए संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले की पंचायतों में स्वामित्व अधिकार योजना के कार्यक्रम हुए संपन्न | New India Times

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में जिला झाबुआ में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख का राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम हुआ। इस क्रम में जिले में शासन के निर्देशानुसार एवं बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित रहे। ग्राम पंचायत निम्ना, धुलकोट, सावली, फोफनार, डाबिया, खातला, असीरगढ़, सिरपुर, पंचायत मगरूल, निम्बोला, चापोरा, शेखापुर रैय्यत, रायगांव, जैसिंगपुरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.