थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, डकैती की योजना बनाते हुए पकड़े 5 आरोपी | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

New India Times

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री प्रदीप शर्मा के आदेश के पालन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शिवहरे के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री अखिलेश पुरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में कुशल आसूचना पर दिनांक 11.02.24 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश हथियारों से लेस होकर दोहर गौशाला के पास किसी पेट्रोल पंप पर एक राय होकर हथियारों से लेस होकर डकैती डालने की योजना बनाने की तैयारी कर रहे हैं, वक्त रहते उन्हें पकड़ा जा सकता है जिससे सूचना पर थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा उपस्थित बल के साथ तीन पार्टियां बनाकर मुखबिर के बताये हुए स्थान गौशाला के पास ग्राम दोहर से पांच आरोपीगणों 1. अनिकेश परिहार, 2. आराम सिंह परिहार, 3. बलवीर बघेल, 4 प्रेमसिंह परिहार, नि0गण सेमरी, 5. विकाश बघेल नि० आंसुली, को मय अवैध हथियार (एक 315 बोर की अदिया, तीन 315 बोर के कट्टा, एवं 12 जिन्दा कारतूस, एक कुल्हाडी) एवं डकैती में उपयोग लाई जाने वाली सफेद रंग की बोलेरो के डकैती डालने की योजना बनाते समय घटना स्थल पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा लेकर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। उक्त आरोपीगणों को कृष्णा पेट्रोल पम्प ग्वालियर रोड़ पर डकैती की योजना बनाते समय घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिन पर उचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में‌ थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र दुबे, उनि अवतारसिंह यादव, उनि महेश श्रीवास्तव, उनि मेघा चौरसिया, उनि तरसियुस लकडा, प्रआर 1004 राहुल यादव, प्रआर 305 संतोष कुशवाह, प्रआर 641 राघवेन्द्र सिंह, आर 178 भूपेन्द्र कंसाना, आर 291 पंकज उदैनिया, आर 336 चन्द्रभान, आर 75 राघवेन्द्र गुर्जर, आर 1008 विवेक शर्मा, आर 323 विमल छारी, आर 406 सुरेन्द्र सेंगर, ASI इरशाद खान सैनिक 162 कृष्णकांत बुधौलिया की अहम भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.