यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बाडा हैदरशाह की कक्षा 8 की छात्राओं ने डाक व बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी के लिए स्थानीय प्रधान डाकघर, ए यू स्माल सेविंग बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक का भ्रमण कर बैंक व डाकघर से संबंधित सेवाओं की जानकारी ली कार्यक्रम प्रभारी देवांश डण्डोतिया ने बताया कि छात्राओं को विभिन्न व्यवसाय व सेवाओं के बारे में प्राथमिक जानकारी देने के लिए आज छात्राओं के दल द्वारा बैंक व पोस्ट आफिस का भ्रमण किया गया। भ्रमण को दौरान बैंकिंग स्टाफ तथा पोस्ट आफिस स्टाफ द्वारा छात्राओं का स्वागत करते हुए अपनी कार्य प्रणाली व सेवाओं की जानकारी दी। एयू स्माल सेविंग बैंक ने बैंक में पैसा जमा करना पैसा निकालना विभिन्न प्रकार के संचालित खाते लोन फेसिलिटी आदि की जानकारी दी। पोस्ट आफिस में विभिन्न प्रकार की डाक सेवाएं पोस्ट कार्ड अंतर्देशीय पत्र लिफाफे पार्सल भेजने 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनने पासपोर्ट बनाने डाकघर में संचालित बचत योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य नरेश जैन ने बताया कि आज के समय में बैक व डाक देश के सबसे बडे सेवा क्षेत्र हैं प्रत्येक विद्यार्थी को इन सेवाओं की जानकारी होनी चाहिए छात्राओं के दल के साथ शिक्षिका रीटा डावर शिक्षक देवेंद्र सिंह दिव्याशीष प्रशिक्षु शिक्षक ईशा मोनिका तथा राजिका ने भी भ्रमण किया।
