ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

स्थानीय गर्ल्स उर्दू हाई स्कूल के सहायक शिक्षक अब्दुल सुबुर ने अपनी जिंदगी के तीस साल अविरत सेवा देकर छात्राओं का भविष्य संवारा यह शाला के लिए और उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। आनेवाली जिंदगी में वे सदा खुश. सेहतमंद और तंदुरुस्त रहे ऐसा प्रतिपादन अकोट न. पा. शिक्षक सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष तस्लीम पटेल ने किया।
वे स्थानीय गर्ल्स ऊर्दू हाई स्कूल में श्री अब्दुल सुबुर के सेवानिवृत्ती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी बोल रहे रहे थे। मंच पर संस्था सचिव हाजी एजाज ऊल्ल खा पटेल, इमरान पटेल, नाजीर पटेल, वसीम अहमद खान आदि मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक मुख्याध्यापिका श्रीमती शगुफ्ता एजाज ने किया, संचालन शेख युसुफ ने और संचालन शेख युसुफ ने आभार माना हस पर्यवेक्षक कनीज फातेमा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों ने सहयोग किया।
