खुद के बुलढाणा जिले में कृषि मंत्री फुंडकर को किसानों ने दिखाए काले झंडे, समृद्धि महामार्ग का किसान कर रहे हैं विरोध | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र), NIT; ​

महाराष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से मुंबई तक समृद्धी महामार्ग के निर्माण का निर्णय लिया है। इस महामार्ग के निर्माण के लिए किसानों की हजारों हेक्टर उपजाऊ जमीन जा रही है जिसका विरोध किसानों द्वारा चल रहा है। बुलढाणा जिले के निवासियों ने राज्य के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर को आज उनके ही जिले में काले झंडे दिखा कर इस महामार्ग का विरोध जताया।​खुद के बुलढाणा जिले में कृषि मंत्री फुंडकर को किसानों ने दिखाए काले झंडे, समृद्धि महामार्ग का किसान कर रहे हैं विरोध | New India Timesमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से उपराजधानी नागपुर का अंतर कम करने तथा इस सफर को सुविधाजनक और कम समय में तय करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग बनाए जाने की घोषणा की है। यह महामार्ग कई जिलों से होकर गुजरेगा। इस मार्ग के निर्माण में बहुत से किसानों की उपजाऊ जमीन सरकार द्वारा बाजार भाव मूल्य से खरीदी जा रही है, किंतु इस महामार्ग का कुछ किसान विरोध कर रहे हैं। ​आज 22 अक्तुबर को बुलढाणा जिले की मेहकर तहसील अंतर्गत के ग्राम बेलगांव में राज्य के कृषि मंत्री व बुलढाणा के पालक मंत्री पांडुरंग फुंडकर का एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पांडुरंग फुंडकर अपने वाहन से कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे कि बीच रास्ते में कुछ किसानों ने समृद्धी महामार्ग का विरोध दर्शाते हुए कृषि मंत्री फुंडकर को काले झंडे दिखाए।  किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन समृद्धी महामार्ग के लिए नहीं देना चाहते हैं। खुद के बुलढाणा जिले में कृषि मंत्री फुंडकर को किसानों ने दिखाए काले झंडे, समृद्धि महामार्ग का किसान कर रहे हैं विरोध | New India Timesबता दें कि कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर बुलढाणा जिले के खामगांव शहर के निवासी हैं और अपने ही जिले में उन्हें काले झंडे दिखाए जाने के बाद राजकीय क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.