दमुआ थाने में नवागत टी आई यादव ने पत्रकारों से की सौजन्य भेंट | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाने में नवागत टी आई यादव ने पत्रकारों से की सौजन्य भेंट | New India Times

दमुआ थाना में एसडीओ के के अवस्थी की उपस्थिति में नवागत टी आई पी.एल. यादव से कन्हान प्रेस क्लब के पत्रकारों से परिचय का आदान प्रदान हुआ। तत्पश्चात दमुआ क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण के संबंध में एसडीओपी के के अवस्थी ने बताया कि नवागत टी आई यादव सकारात्मक भूमिका निभाकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, सभी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण किया जाएगा, असामाजिक तत्व पर कार्यवाही की जाएगी, आगामी परीक्षा देखते हुए ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर कन्हान प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश राही, प्रवक्ता शिव यादव कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, शरद श्रीवास्तव, श्याम अग्रवाल, रफीक आलम, न्यामुल हक पत्रकारों ने एसडीओपी एवं टी आई को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article