जमीन में दबे धन का लालच देकर ग्रामीण से 08 लाख की ठगी करने वालों को राणापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

जमीन में दबे धन का लालच देकर ग्रामीण से 08 लाख की ठगी करने वालों को राणापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

दिनांक 14.11.2023 को फरियादी सुनील पिता लक्ष्मण मावी जाती भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम पाडलवा तहसील रानापुर के साथ 03 अज्ञात बाबा द्वारा जमीन में गढे धन का बताकर निकालने के लिये हवन व पुजन करने के नाम पर बेईमानी पुर्वक, छल व धोखा धडी करके फरियादी सुनील मावी से 8,00,000 रुपये की ठगी की गई थी। फरियादी की सुचना पर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 420, 34 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं ठगी के रुपये बरामद करने के लिए सख्त निर्देश दिये गये

थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री शंकरसिंह रघुवंशी पुलिस टीम राणापुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कर्व एस डी ओपी झाबुआ रूपरेखा यादव के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुवे अज्ञात बाबा की तलाश में जुट गई एवं प्रकरण की सुक्ष्मता से जांच कर आरोपी 1 गोलु पिता राजु नाथ उम्र 24 साल भाटी निवासी उटावद धार 2. दीपक पिता प्रेम नाथ उण्र 28 साल निवासी उटावद जिला धार 3. सनी पिता श्याम नाथ (पडीयार ) उम्र 25 साल निवासी संजय नगर इंदौर को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से ठगी के 7,00,000 रुपये नगदी बरामद किये गये।
जप्त माल मश्रुकाः- 700000 रुपये नगद
नाम आरोपीः- 1. गोलु पिता राजु नाथ उम्र 24 साल भाटी निवासी उटावद धार
2. दीपक पिता प्रेम नाथ उण्र 28 साल निवासी उटावद जिला धार
3. सनी पिता श्याम नाथ (पडीयार ) उम्र 25 साल निवासी संजय नगर इंदौर
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरसिहं रघुवंशी, उप निरीक्षक नरेश निनामा , प्रधान आरक्षक 319 मनोज मीणा, आरक्षक 100 मुकेश, आरक्षक 48 अनिल का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article