शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गाँधी जी एवं अन्य शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

अली अब्बास, आगरा (यूपी), NIT:

शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गाँधी जी एवं अन्य शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय प्रयागराज के निर्देश के अनुपालन में आगरा मंडल में शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गाँधी जी एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक तेज प्रकाश अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) असद सईद, अपर मंडल रेल प्रबन्धक (परिचालन) वीरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अमन वर्मा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन साथ ही अन्य अधिकारियों एवं आगरा मंडल के सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गाँधी एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद दिवस के अवसर पर आगरा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि व्यक्त किये जाने कि व्यवस्था रखी गई एवं काफी यात्रियों ने स्टेशन पर ही रहकर गाँधी जी एवं अन्य को श्रद्धांजलि दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article