60.5 हजार रुपये क़ीमती 188.28 लीटर देशी अंग्रेजी शराब और एक वैन्यू कार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

60.5 हजार रुपये क़ीमती 188.28 लीटर देशी अंग्रेजी शराब और एक वैन्यू कार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री श्रुतुकीर्ति सोमंवशी, श्री अति0 पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी श्री अंजली रघुवंशी के मार्गदर्शन थाना खजूरी सड़क भोपाल पुलिस ने कुल मशरूका एक वैन्यू कार में 20 पेटी शराब देशी एवं अंग्रेजी मात्रा 188.28 लीटर कुल कीमती 60,500 रूपये की जप्त कर एक आरोपी को ‍गिरफ्तार कर में सफलता अर्जित की।

घटना का विवरण:- मामला इस प्रकार है कि दिनांक 29.01.2024 को थाना खजूरी सड़क पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एम पी 04 जेडएच 6590 में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है कि सूचना पर तूमडा जोड फंदा में उक्त नंबर की कार को रोककर चेक किया गया जिसकी गाड़ी में मुखबिर द्वारा बताये अनुसार अवैध शराब देशी एवं अंग्रेजी के कुल 20 कार्टून मिले उक्त कार्टून में 15 (पेटी) कार्टून देषी मंदिरा प्लेन एवं 01 (पेटी) कार्टून देषी मंदिरा मसाला के एवं 01 (पेटी) कार्टून रायल चैलेंज अंग्रेजी शराब के 24 हाफ बोटल है एवं 01 (पेटी) कार्टून में आफिसर च्वाईस के 12 बोटल है एवं 01 (पेटी) कार्टून में मेक्डावल अंग्रेजी शराब के 48 क्वार्टर है एवं रायल स्टेज अंग्रेजी शराब के 48 क्वार्टर है कुल 20 पेटी शराब देशी एवं अंग्रेजी मात्रा 188.28 है जिसमें प्रत्येक क्वार्टर सीलबंद है जिसकी कीमत लगभग 60500 रूपये होना पाई गई उक्त शराब अवैध रूप से रखे पाए जाने से आरोपी प्रकाष बुधवानी का जुर्म धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से उक्त शराब व हुंडई वैन्यू कार को पंचानो के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी प्रकाष बुधवानी को उक्त गवाहानो के समक्ष मुताबिक गिरफतारी पत्रक के अनुसार गिरफतार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी थाना खजूरी सडक भोपाल एसएचओ नीरज वर्मा, सउनि महेन्द्र सिंह, प्रआर 2528 पवन कौषल, आर 584 विनोद वर्मा, आर 2488 सचिन चैधरी, आर 1420 नंदकिषोर वर्मा, आर 1537 प्रेमनारायण की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.