महाराष्ट्र के चिखली में पकड़ा गया ट्रक सहित 60 लाख का प्रतिबंधित गुटखा, अन्य राज्यों से महाराष्ट्र में हो रही है गुटखे की तस्करी | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​महाराष्ट्र के चिखली में पकड़ा गया ट्रक सहित 60 लाख का प्रतिबंधित गुटखा, अन्य राज्यों से महाराष्ट्र में हो रही है गुटखे की तस्करी | New India Timesमहाराष्ट्र राज्य में गुटखा एवं सुगंधित तंबाखू की खरीदो फरोख्त पर प्रतिबंध लगा हुआ है, इसके बावजूद आस पास के राज्यों से महाराष्ट्र में गुटखा लाकर बेचा जा रहा है। बुलढाणा जिले का चिखली शहर गुटखा व्यापार का गढ माना जाता है। बडी मात्रा में यहां पर गुटखा लाने के बाद जिले भर के छोटे व्यापारियों को बेचने के लिए दिया जाता है। हालांकि चिखली में कई बार गुटखा माफियाओं पर कार्रवाई की गई है किन्तु अन्न व औषधि प्रशासन के अधिकारी चुपके से चिखली के गुटखा माफिया से हात मिला कर अपनी जेब गरम कर लेते हैं, यही कारण है कि ज़िले भर में गुटखा खुले आम बेचा जा रहा है।​महाराष्ट्र के चिखली में पकड़ा गया ट्रक सहित 60 लाख का प्रतिबंधित गुटखा, अन्य राज्यों से महाराष्ट्र में हो रही है गुटखे की तस्करी | New India Timesचिखली थाने के डी.बी.स्क्वाड के पीएसआई प्रल्हाद मदन को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर बुलढाणा एसपी शशि कुमार मीणा, अप्पर पुलिस अधिक्षक डोइफोड़े, एसडीपीओ बी.बी.महामुनी तथा चिखली थानेदार महेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में 19 अक्तूबर की रात में 10 बजे के करीब चिखली-देवलगांव राजा मार्ग स्थित मेहकर फाटे पर चिखली पुलिस ने दबिश देकर जालना की दिशा से प्रतिबंधित गुटखा ले कर चिखली आ रहे ट्रक क्र. MH 21 AB-6999 को रोक कर उसकी तलाशी ली जिसमें गोवा नामी गुटखे के 80 बड़े बोरे मौजूद थे। प्राथमिक अंदाज़ में ट्रक सहित इस गुटखे की कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक सलीम खान रहमान खान (45) तथा शेख कदीर शेख रसूल (55) दोनों चिखली निवासी को पकड़ लिया और ट्रक को थाने में लगा दिया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने पूछ-ताछ में पुलिस को बताया कि गुटखे का माल चिखली निवासी हाजी निसार का है। पुलिस ने इस कार्रवाई की सुचना अन्न व औषधि प्रशासन को दे दी है और आज दोपहर में अन्न सुरक्षा अधिकारी गोपाल माहोरे चिखली थाने में पहुंच गए हैं, जो अपनी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। इस कार्रवाई को पीएसआई प्रल्हाद मदन सहित पुलिस कर्मी नारायण तायडे, सिद्धार्थ सोनकांबले, राजू सोनवने व शिवानंद तांबेकर ने अंजाम दिया है।

बता दें कि विगत 5 अक्तुबर को बुलढाणा अन्न व औषधि विभाग ने चिखली के दो स्थानों पर छापा मारते हुए प्रतिबंधित गुटखा के व्यापारी हाजी निसार का तकरीबन 12 लाख का गुटखा व सुगंधित तंबाखू पकडते हुए कार्रवाई की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.