महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का तिरला नगर में आगमन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का तिरला नगर में आगमन | New India Times

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया सोमवार को झाबुआ से जिला मुख्यालय धार पर जीएमडी प्लेस में आयोजित महिला सशाक्तिकरण एवं मकर संक्रांति उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में जाते समय तिरला नगर में आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 पर उपस्थित हुई, वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया व महिला सशक्तिकरण सप्ताह अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कारसेवक वासुदेव पाटीदार की माताजी के निधन पर केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा उनके घर जाकर शोक संवेदन व्यक्त की गई।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के आगमन पर ग्राम पंचायत तिरला की सरपंच श्रीमती आरती पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेडा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज सोमानी, उपाध्यक्ष श्री विश्वास पांडे व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश रावला सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.