इरफान खान/जुबेर निज़ामी, अलीराजपुर (मप्र), NIT;
हर साल की तरह इस साल भी अलीराजपुर में असाड़ा राजपूत समाज की ओर से डॉन बॉस्को स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट लीग का आयोजन रखा गया। पिछले 3 साल से अलीराजपुर में अच्छी लोकप्रियता हासिल कर चुकी APL के चौथे वर्ष के उद्घाटन में मुख्य अतिथि विधायक श्री नागर सिंह चौहान, कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सेना पटेल, विशेष अतिथि- श्री भदू भाई पचाया, प्रायोजक श्री यतीन्द्र सिंह भाटी रहे।
APL का चौथा वर्ष असाड़ा राजपूत समाज द्वारा स्वर्गीय श्री प्रशांत जी भाटी (दादा) की श्रधांजलि स्वरूप आयोजित किया जा रहा है। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस टूर्नामेंट में 6 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में पहला मैच आशापूरी टाइगर और वाघेला विनर्स के बीच खेला गया।
वाघेला विनर्स के कप्तान अभिजीत राठौर (lucky) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए VV ने 8 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 84 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए AT ने 6.2 ओवर में 4 विकेट गंवाकर आसानी से 85 रानो का लक्ष्य हासिल कर अपनी पहली जीत दर्ज की।
मैच के मैन ऑफ द मैच रहे आशापुरी टाइगर टीम के कप्तान पीयूष चन्देल ने 13 गेंदों पर दो चौके और 1 छक्का लगाकर 22 रन बनाए और अपनी गेंदबाजी के कमाल से दो विकेट भी चटकाए।
अब देखना ये है कि इस चौथे APL चैंपियन ट्रॉफ़ी का 6 टीमों में से किस के सर पर होगा ताज।
