महिला आरक्षकों के लिये सीसीटीएनएस की प्रशिक्षण कार्यशाला में एसपी ग्वालियर ने महिला आरक्षकों की समस्याओं को सुना और उन्हें पुलिसिंग की बारीकियों से कराया अवगत | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महिला आरक्षकों के लिये सीसीटीएनएस की प्रशिक्षण कार्यशाला में एसपी ग्वालियर ने महिला आरक्षकों की समस्याओं को सुना और उन्हें पुलिसिंग की बारीकियों से कराया अवगत | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे के निर्देश पर दिनांक 14.01.2024 को पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर में महिला आरक्षकों के लिये एक दिवसीय कम्प्यूटर एवं सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सभागार में उपस्थित महिला आरक्षकों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा महिला आरक्षकों को पुलिसिंग की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आईपीएस विदिता डागर, आईपीएस अनु बेनीवाल, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी किरण अहिरवार, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, उप निरीक्षक प्रियंका दुबे तथा महिला सुरक्षा शाखा का समस्त स्टॉफ एवं महिला आरक्षक उपस्थित रहीं।

महिला आरक्षकों द्वारा डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में कन्ट्रोल रूम में स्थित सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केन्द्र में कम्प्यूटर तथा सीसीटीएनएस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षकों को सीसीटीएनएस की उपयोगिता के संबंध में प्रशिक्षक संजय बनवारिया द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हे सीसीटीएनएस में भरे जाने वाले फार्मों तथा एफआईआर के सबंध में प्रेक्टीकल कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.