मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर में प्रवेश हेतु देशभर से आए हज़ारों अभिभावक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर में प्रवेश हेतु देशभर से आए हज़ारों अभिभावक | New India Times

07 जनवरी 2024 रविवार सुबह 7:00 बजे से ही बुरहानपुर में एक अलग उत्साह और जोश देखने को मिला वजह थी विद्यार्थी में एडमिशन की जुनून की। मैक्रो विज़न एकेडमी ऐसी स्कूल है, जिसमें देश के अलग-अलग जगह से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बच्चे एडमिशन के लिए परीक्षा देने आते हैं। 07 जनवरी को ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जिस में हजारों की संख्या में कक्षा पहली से लेकर नवी तथा 11वीं कक्षा में विद्यार्थियों में एडमिशन लिया। सुबह से ही सभी अभिभावकों और एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था की गई।

मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर में प्रवेश हेतु देशभर से आए हज़ारों अभिभावक | New India Times

विद्यार्थियों का आना, स्कूल फॉर्म भरना, परीक्षा देना, कुछ समय में ही परिणाम घोषित करना स्कूल के वालंटियर द्वारा स्कूल का भ्रमण कराना, समस्त हॉस्टल और स्कूल की व्यवस्था और सुख सुविधाओं के साथ हर क्लास में पैनल बोर्ड और साथ ही क्लासरूम को देखकर अभिभावकों की आंखों में अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर चमक आ गई। सभी अभिभावकों को स्कूल में बने देश के सबसे बड़े ऑडिटोरियम अनहद आनंद में मेक्रो विज़न एकेडमी के चैयरमैन और अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश चौकसे ने सभी का मार्गदर्शन किया। सुबह से लेकर शाम तक अभिभावक और विद्यार्थियों का आवागमन जारी रहा। आने वाली 21 जनवरी को भी एडमिशन के लिए अभिभावक और विद्यार्थियों में कश्मकश देखने को मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.