भोपाल के वार्ड नंबर 41 के उपचुनाव के मद्देनजर 5 जनवरी को रात्रि 9 बजे तक सभी दुकानें रहेंगी बंद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के वार्ड नंबर 41 के उपचुनाव के मद्देनजर 5 जनवरी को रात्रि 9 बजे तक सभी दुकानें रहेंगी बंद | New India Times

पूर्व कांग्रेसी पार्षद मोहम्मद सगीर के देहांत के बाद वार्ड नंबर 41 उपचुनाव 5 जनवरी को हो रहा है। भोपाल के ऐशबाग थाना अंतर्गत पुलिस वहां के स्थानीय दुकानदारों को समझाइश दी है कि वार्ड क्रमांक 41 में 5 जनवरी को मतदान के दिन रात 9:00 बजे तक सभी दुकानें बंद रखने हैं। जिसका का पुलिस प्रशासन के द्वारा अनाउंसमेंट करके बताया गया कि कल सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे एवं रोजाना रात्रि 11:00 बजे तक सभी दुकानें बंद हो जाए अन्यथा दुकानें सील करने के भी आदेश दिए गए हैं।

अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती अनीता प्रभात शर्मा द्वारा कोतवाली क्षेत्र के व्यापारियों से संवाद कर मार्केट 11:00 बजे बंद करने हेतु अपील की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई तथा पैदल मार्च किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article