जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे बाइक और ट्रक की टक्कर, महिला की मौत, पति और पुत्री गंभीर रूप से घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे बाइक और ट्रक की टक्कर, महिला की मौत, पति और पुत्री गंभीर रूप से घायल | New India Times

साडू भाई के यहां जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे बाइक सवार पति पत्नी और तीन बच्चे एक ट्रक से टकरा गए। जिसमें पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति और एक बच्ची गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम छीर नेशनल हाईवे 44 खत्री ढाबा के पास शाम करीब 3:30 बजे के आसपास की है। जिन्हें ढाबा संचालक तुरंत अपनी बाइक से घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर नरेंद्र पटेल 35 साल निवासी पथरिया बासां और उनकी 17 वर्षीय पुत्री माया को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। वहीं उनकी पत्नी हल्लीबाई 30 साल की मौत हो गई है। वही दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए। बाइक पर तीन बच्चे और पति-पत्नी सवार थे। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार बाइक से ग्राम छीर में साडू भाई लालचंद पटेल के यहां जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article