मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी, थाना रामचंद्र चांद मिशन एवं आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक में जूट के बोरों में छुपा कर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब का ज़खिरा बरामद किया।
रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, चंद्र प्रकाश शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन व सर्विलांस सेल, सौरभ कुमार यादव आबकारी निरीक्षक की संयुक कारवाही में बरेली, सीतापुर हाइवे पर ट्रक NO, HR 46 D 7042 पकड़ा। जिसमें जुट के बोरों में छिपा कर तस्करी के लिए जा रही हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 580 पेटी बरामद, ट्रक चालक मनीष कुमार पानीपत हरियाणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण ने बताया की थाना रामचंद्र मिशन, एसओजी व आबकारी विभाग की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 580 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की गई है, जिस की कीमत लगभग 60 लाख रुपए है, गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
