जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के जिला हॉस्पिटल जेपी की सभी एंबुलेंस खराब खड़ी हैं जिससे लोग परेशान हो रहे हैं और बहुत सारे डॉक्टर भी नदारत रहते हैं।

जिला अस्पताल के सीएमएचओ प्रभाकरण तिवारी ने कहा कि अब हम डॉक्टर का पेमेंट काटेंगे।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री अस्पतालों में लगातार लोगों से मिलकर कैसे सस्ता सुलभ और अच्छा इलाज उपलब्ध कराने का हर संभव कोशिश कर रहे हैं वहीं 1250 में 18/12/ 23 को 108 के द्वारा आरटीए रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट में फरीद खान नामक व्यक्ति को 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर से लेकर 1250 पहुंचे जहां पर बड़े डॉक्टर और सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी हेड इंजरी की वजह से वर्तमान डॉक्टर ने उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर करना उचित समझा लेकिन पता लगा कि एंबुलेंस खराब है।

फरीद खान अपने परिजनों के साथ बैठे खून को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंच गए जहां उनका उपचार चल रहा है उनके नाक और हाथ की कोहनी की हड्डियां टूट गईं कई जगह चोट लगी है लेकिन इमरजेंसी में भी 1250 जेपी हॉस्पिटल में एंबुलेंस का इस तरह शोपीस की तरह खराब स्थिति में खड़ा रहना शासन स्तर पर इसकी कोई जांच नहीं हो रही है। इसके पूर्व में भी सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी को बहुत से जगहों के फर्जी खून जांच की लैब की शिकायतों में कोई कार्यवाही अब तक नहीं हुई, जैसे पुलिस को की गई शिकायत भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
