अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डकैती की योजना बना रहे फ़रार चल रहे एक बदमाश को अहमदनगर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी युवक के घर से दों पिस्तोल एक एयर गन और चार ज़िंदा कारतूस जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक एम रामकुमार को ख़ुफ़िया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई थी कि मोहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र परिसर में एक तवेरा गाड़ी संदेहास्पद परिस्थिति में मेहबूब सुब्हानी दरगाह के समीप खड़ी है। जिसकी सूचना मोहाड़ी पुलिस थाना प्रभारी जयंत शिरसाठ को दी गई। मौके पर पुलिस उप निरिक्षक स्वप्निल राजपूत ने दबिश देकर आरोपी के पास से अवैध हथियार, तलवार, रॉड, मिर्ची पाउडर तथा नक़दी राशि बरामद किया था। इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल हो गया था। पुलिस ने कालूराम गंगाराम भंडारी बदलापुर डोंबिवली पूर्व मुंबई , नाज़िम ऊर्फ़ समीर मुश्ताक कुरैशी अहमदनगर , सागर आनंदा तवले बालेगाव नई मुंबई , शरद पांडूरंग पाटील ठाना निवासी अपराधियों गिरफ्तार करके न्यायालय में उपस्थित किया था जिसमें अपराधियों को पुलिस पुलिस कस्टडी सुनाई गई थी। इस दौरान पुलिस को आरोपियों ने बताया कि डकैती की योजना बना रहे थे तथा फ़रार आरोपी अजय दराडे के अवैध रूप से पिस्टल रखी हुई है।
आरोपी नाज़िम कुरैशी की सूचना पर पुलिस ने अजय दराडे के निवास स्थान केलगांव देवी अहमदनगर में छापामारी के दौरान फ़रार आरोपी के घर से दो पिस्टल, एक एयरनगन, चार कारतूसों के साथ गिरफ़्तार किया गया। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे सीएसपी सिटी हिमंत जाधव मोहाड़ी थाना प्रभारी जयंत शिरशठ के मार्गदर्शन में जुटी है।
