ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर में नवीन पैनल अधिवक्ता का किया जाना है चयन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर में नवीन पैनल अधिवक्ता का किया जाना है चयन | New India Times

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव एवं जिला न्यायाधीश माननीय श्री आशुतोष शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अंतर्गत सिविल मामले, परिवाद प्रकरण, किशोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण समिति एवं अन्य योग्य मामलों में पैरवी हेतु पैनल अधिवक्ताओं का चयन किया जाना है। पैनल अधिवक्ताओं के चयन हेतु ऐसे अधिवक्ता, जिन्हें कम से कम 03 वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव हो, जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर के प्रकरणों में पैरवी करने तथा पीड़ित
व्यक्तियों को न्याय दिलाने में प्राधिकरण द्वारा निर्धारित शुल्क पर विधिक सेवा प्रदान करने में सक्रिय रूप से कार्य करने के इच्छुक हो तथा न्यायालय में नियमित रूप से उपस्थित होते हो, निर्धारित प्रारूप में आवेदन दस्तावेजों सहित जिला अधिवक्ता संघ, जिला न्यायालय परिसर, बुरहानपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, मोहम्मदपुरा, बुरहानपुर अथवा जिला अधिवक्ता संघ, जिला न्यायालय बुरहानपुर में संपर्क कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article