संत शिरोमणि संताजी महाराज की मनाई गई 399 वीं जयंती | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संत शिरोमणि संताजी महाराज की मनाई गई 399 वीं जयंती | New India Times

शुक्रवार को बुरहानपुर में तेली समाज समिति द्वारा संताजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें समाज के संरक्षक बंडु चौधरी और अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने माल्यार्पण किया। वहीं प्रमुख रूप से दिनेश चौधरी और लोणी-बहादरपुर संपर्क प्रमुख योगेश चौधरी ने उपस्थित होकर प्रस्तावित भव्य संताजी महाराज मंदिर निर्माण पटल का पुजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सचिव संजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुण्य भूमि संतों की भूमि है और समय-समय पर महान संतों ने समाज में अज्ञानता से ऊपर उठने से लेकर, कर्म-कांड, शिक्षा, स्वच्छता के सम्बन्ध में समाज को राह दिखाई। ऐसे ही महाराष्ट्र पुणे के नजदीक चाकण में 8 दिसंबर 1624 के दिन धर्म प्रेमी विठोबा और माता मथुबाई के यहां संत शिरोमणि संताजी महाराज का जन्म हुआ। आगे चलकर जगद्गुरु तुकाराम महाराज के संग संताजी महाराज ने मानवता की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि संताजी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर जीवन के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है। संतों को धन के प्रति अनुराग नहीं था। इन्होंने समाज को नई-नई राहें दिखाई। धरती को जीने लायक कैसे बनाया जाए, इस पर अपना सर्वस्व न्योछावर करते रहे। इनका मन सर्वाधिक स्वच्छ था। अतः हमें इनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए। इसी कड़ी में सभी आयोजन कर्ताओं सहित राहुल चौधरी, मुकेश सुर्यवंशी, पंडित सोणवने, पुरुषोत्तम चौधरी, युवराज चौधरी, मुकेश चौधरी, गणेश चौधरी, मनोज चौधरी आदि ने जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए विस्तारपूर्वक संतो के आचरण का वर्णन किया। अंत में कोषाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article