अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल में बुद्ध वंदना के साथ डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल में बुद्ध वंदना के साथ डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

बुरहानपुर में अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए त्रिशरण पंचशील के साथ वंदन करते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने बाबा साहब के संघर्ष के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा आज का दिन हम भारत वासियों के लिए अत्यधिक दुखद का है क्योंकि आज ही के दिन डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी का दिल्ली के अलीराजपुर रोड स्थित फ्लैट नंबर 26 में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। उसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के चतु भुमि पर अंतिम विदाई दी गई थी। हमारे लिए खुशी की बात यह है कि हमारे मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में बाबा साहब ने जन्म लिया था। यह हमारे लिए गर्व की बात भी है। बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वह शेरणी का दूध है जो पिएगा, वह दहाड़ेगा। बाबा साहब ने ना कोई तलवार, ना कोई बंदूक का सहारा लिया, फिर भी इतनी बड़ी जंग जीत के दिखाई। वह भी क़लम के दम पर। भारतीय संविधान लिखकर इतिहास बनाया। आप भी किसी से बैर न करते हुए अपनी मंजिल की ओर निकल पढ़ो और क़ाबिल बनने के बाद में अपने अपने समाज के प्रति तत्पर रहकर देश में अपनी अलग पहचान बनाएं। उनका जीवन मानव धर्म के लिए हमेशा तत्पर रहा। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर ही विशेष ध्यान देना चाहिए और नशा और अप्रकृति कृत्य से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। गुप्ता जी ने जानकारी देते हुए कहा कि महू का नाम डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, रेलवे स्टेशन का नाम भी डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के नाम किया गया है। जिसके लिए गवर्नमेंट का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर स्कूल संचालक श्री गुप्ता जी और पूरा स्कुल स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article