मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की जोधपुर राजस्थान ज़िला यूनिट के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक हाजी सैय्यद आरिफ अली ने बताया कि ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की जोधपुर जिला इकाई के तत्वाधान में हज वेलफेयर सोसाइटी का दुसरा राष्ट्रीय अधिवेशन 9 दिसंबर 2023 को जोधपुर राजस्थान के होटल अम्बा इंटरनेशनल में शाम 5.30 बजे से आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में राजस्थान यूनिट के प्रदेश, ज़िला पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के ज़िम्मेदार और हज कमेटी दिल्ली, राजस्थान से जुड़े ऑफिसर, मेम्बरान शिरकत करेंगे। अधिवेशन में राजस्थान के हज ट्रेनर व पिछले सालों में गए ख़ादिम -उल-जुज्जाज को आफताब-ए-नूर और फख्र-ए-मिल्लत अवार्ड से नवाज़ा जाएगा।
हाजी सैय्यद आरिफ़ अली ने बताया कि अधिवेशन का मकसद राजस्थान राज्य में हज वेलफेयर सोसायटी की गतिविधियों को सक्रिय करना, खिदमत के कामों से नौजवानो को जोड़ना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश पर राजस्थान में सोसायटी के मकसद को पूरा करने के लिए मिल जुलकर ज़िम्मेदारी अंजाम देना, खिदमतगारों की हौसला अफ़ज़ाई करना आदि है।
अधिवेशन में बतौर मेहमान हज ट्रेनर शारिक़ अल्वी कानपुर, राज्य हज कमेटी दिल्ली के पूर्व कार्यपालन अधिकारी जावेद आलम, सोसायटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल से जुड़े मेंबरान शिरकत करेंगे।
