ओवरलोड वाहनों पर कारवाई की मांग, ट्रक चालक मालक संगठन ने परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​ओवरलोड वाहनों पर कारवाई की मांग, ट्रक चालक मालक संगठन ने परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Timesधुले जिले में अवैध ओवरलोड परिवहन सरकारी राजस्व को सेंध लगाते हुए गौण खनिज (रेती, गिट्टी, मुरूम आदि) के लिए चलाए जा रहे हैं। ओवर लोड वाहनों पर प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की चुप्पी के खिलाफ धुलिया ज़िला गौण खनिज  ट्रक चालक संगठन ने मोर्चा खोल दिया है।

संगठन के शिष्टमंडल ने  परिवहन अधिकारी के नाम लिखे ज्ञापन को सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया है की अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से रेती, गिट्टी आदि का परिवहन कर रहे ट्रकों को ओवरलोड चलने के लिए लाखों की दलाली वसूली जा रही है। वहीं कुछ  दलालों द्वारा मोटर मालिकों पर अवैध ओवरलोड इंट्री का दबाव बनाया जाता है। इंट्री न देने पर वाहन को ट्रेस कर बनावटी कार्रवाई की जाती है। ऐसे में मजबूरन दबाव में आकर मोटर मालिक को दलाली देनी पड़ रही और धड़ल्ले से ओवरलोड यातायात की जा रही है। ज़िले के साथ  सिटी में ओवरलोड वाहनों के पर लगाम नहीं दिख रही है।  24 घंटे सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ते रहते हैं। कई बार दुर्घटना हो चुकी है। इसके बाद भी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गंभीरता से ध्यान देने को तैयार नहीं। जिसके कारण अंडर लोड परिवहन करने वाले मोटर मालिकों का नुकसान हो है । आरटीओ विभाग को सूचना देने के उपरांत भी ज़िले से ओवर लोड वाहनों पर कारवाई नही की जा रही है।​ओवरलोड वाहनों पर कारवाई की मांग, ट्रक चालक मालक संगठन ने परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मांग पूरा न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

ऐसा नहीं है कि आरटीओ अधिकारियों के ध्यान में यह बात नहीं है. बावजूद इसके सारा परिवहन विभाग आंखें मूंदकर यह अवैध परिवहन होने दे रहा है  । संगठन की मांग है कि  इन ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन  आरटीओ के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन सौंपकर गौण खनिज  संगठन ट्रक चालक मालक संगठन के अध्यक्ष शिवदास वाघमोडे उपाध्यक्ष चेतन कबाड़े सचिव नन्दलाल अजलकर आदि सदस्यों ने दी है।

By nit