धार एमपी की फ़ाज़िला फातमा ने कराटे में हासिल किया मक़ाम | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर/धार (मप्र), NIT:

धार एमपी की फ़ाज़िला फातमा ने कराटे में हासिल किया मक़ाम | New India Times

आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन मुकीत ख़ान ने बताया कि संस्था की धार ज़िला ईकाई से जुड़े श्री ज़ुबैर कुरैशी की 10 वीं में अध्ययनरत्त छोटी बेटी फ़ाज़िला फातमा कमाल की है। हर साल ही अवार्ड जीतकर अपने मां-बाप और कौम का नाम रौशन कर रही हैं। छोटी उम्र में उनकी ऊँची उड़ान उनके तांबाक मुस्तकबिल की हामी है। सेंट जार्ज इंग्लिश मीडियम स्कूल के सिल्वर जुबली प्रोग्राम में कराटे में बेहतर परफार्मेन्स के लिए उन्हें नवाज़ा गया है। फ़ाज़िला इसके पहले भी बहुत से अवार्ड हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने डिस्ट्रिकट लेवल पर गोल्ड मैडल हासिल करने के बाद स्टेट व नेशनल लेवल पर कराटे कॉम्पीटिशन में सिल्वर मैडल हासिल किए हैं। सेंट जार्ज स्कूल ने अपनी सालाना मैगजीन (सोविनियर) में फ़ाज़िला फातमा को बतौर नेशनल चेम्पियन जगह दी है।

यहां यह बताना ज़रूरी है कि मुस्लिम समाज कि अब अपनी पुरानी परंपराओं को छोड़कर नई परंपराओं को अपना कर राष्ट्र के मुख्य धारा में सम्मिलित हो रहा है। इसी के तहत ज़ुबैर कुरैशी ने कुछ महीनों पहले अपनी नई फर्म की इफ़्तेताह अपनी दोनों बेटियों के दस्ते मुबारक (शुभ हाथों) से करवाया था। सोसायटी की ओर से चैयरमैन मुकीत ख़ान खंडवा ने ज़ुबैर कुरैशी को अंतर्मन से मुबारकबाद देते हुए दुआएं दी है कि बेटियाँ इसी तरह तरक्की करके समाज और देश का नाम रोशन करें। अल्लाह करीम बेटियों को अच्छे नसीब के साथ अपनी मंज़िल तक पहुँचने में आसानियाँ अता फरमाए।- आमीन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article