एमआईएम बुरहानपुर नगर अध्यक्ष ने हैदराबाद में जलसा ए आम से खिताब किया | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमआईएम बुरहानपुर नगर अध्यक्ष ने हैदराबाद में जलसा ए आम से खिताब किया | New India Times

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस सहित एआईएमआईएम पार्टी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ को तेलंगाना स्टेट में चुनाव प्रचार के लिए भेजा है। जहां कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर फरीद क़ाज़ी और डॉक्टर इमरान खान को तेलंगाना स्टेट भेज कर पूर्व क्रिकेटर अज़हर उद्दीन के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपकर उनकी क्षमताओं का उपयोग किया। वहीं एआईएमआईएम पार्टी ने भी अपने जांबाज़ कार्यकर्ताओं को पार्टी के हेड क्वार्टर बुलाकर पार्टी ने उनकी सेवाओं का उपयोग किया है। एमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर एवं पार्टी के ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट जहीरूद्दीन शेख के मार्गदर्शन बुरहानपुर के नगर अध्यक्ष इमरान हुसैन ने हैदराबाद के याकूतपुरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 से एआईएमआईएम उम्मीदवार जाफर हुसैन मेराज के पक्ष में औरंगाबाद से एमआईएम सांसद सैयद इम्तियाज़ जलील की उपस्थिति में एक जलसा ए आम को खिताब करते हुए एआई एमआईएम उम्मीदवार को कामयाब बनाने की अपील की। एमआईएम नगर अध्यक्ष इमरान हुसैन के साथ रिज़वान साहब और रिज़वान मीर भी साथ थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article