मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आखिर सही कौन गृहमंत्री अमित शाह का वादा या फिर वायरल लेटर किस पर करे जनता यकीन?
चुनावी दौरे पर पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जुन्नारदेव दौरा था यहां पर मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने खदानों को स्वीकृति देने की बात कही थी साथ ही इस मांग को कन्हान बचाओ मंच और केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल द्वारा गृह मंत्रालय में रखा गया था जिसका सीधा उल्लंघन आज दिखाई दिया जब कन्हान उप महाप्रबंधक द्वारा एक लेटर जारी किया गया जिसमें उल्लेख है कि कन्हान क्षेत्र के समस्त कर्मचारी तथा कामगार स्वेच्छा से अपना स्थानांतरण कन्हान क्षेत्र के वेकोली के अन्यत्र क्षेत्र में करवाना चाहते हैं वे संबंधित उप क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय के माध्यम से अपना स्थानांतरण करवा ले जिससे कयास लगाया जाता है कि कन्हान क्षेत्र को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जो की सीधा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घोषणा को ठेंगा दिखा रहा है।
