हिंगलाज माता मंदिर को पाक में तोड़ने के विरोध में इंदौर सांसद श्री लालवानी को ज्ञापन सौंपकर लोकसभा में ध्यान आकर्षण उठाने की मांग की | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हिंगलाज माता मंदिर को पाक में तोड़ने के विरोध में इंदौर सांसद श्री लालवानी को ज्ञापन सौंपकर लोकसभा में ध्यान आकर्षण उठाने की मांग की | New India Times

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर को तोड़ा गया, पाकिस्तान में हिंदुओं और वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार सतत जारी है। पाकिस्तान में मंदिरों को तोड़ना या हिंदुओं पर हमले होते रहे हैं। किंतु इस बार तो हिंगलाज मंदिर को भी नहीं छोड़ा गया। पाक में इस बार कोर्ट के आदेश के ज़रिए ऐसा किया गया है। पाकिस्तान में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हमला कुछ नया नहीं है। जब से पाकिस्तान बना तब से गैरमुस्लिमों के खिलाफ़ यहां अभियान चलते रहे हैं। इस बीच एक बार फिर मानवाधिकार का उल्लंघन देखने को मिला है। पाक में अधिकारियों ने एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है, इसमें पाकिस्तान का पूरा प्रशासन शामिल रहा है। थारपारकर जिले के अधिकारियों ने मीठी शहर में इस मंदिर को तोड़ने के लिए एक अदालती आदेश का हवाला दिया। पाकिस्तान में हिंदुओं पर होने वाला यह अत्याचार कोई नई घटना नहीं है। यहां रहने वाले हिंदुओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें टार्गेट करके हिंसा, हत्या और उनकी ज़मीनों को कब्ज़ाना शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक यूनेस्को साइट होने के बावजूद भी शक्तिपीठ ध्वस्त होने से नहीं बच पाया है। यह विध्वंस पाकिस्तान में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की रक्षा को लेकर सवाल उठाता है। इससे पहले जुलाई में भी एक मंदिर को तोड़ दिया गया था। कराची में मरी माता का मंदिर जमींदोज कर दिया गया था। मंदिर को ध्वस्त तब किया गया जब पूरे इलाके में लाइट नहीं थी। बाहरी दीवार और गेट को छोड़कर अंदर का पूरा ढांचा तोड़ दिया गया था। इस विषय के विरोध में बुरहानपुर नगर आगमन पर इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी को वरिष्ठ भाजपा नेता बलराज नारायण नावानी के नेतृत्व में हिंदू समाज ने ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेशमंत्री एस.जयशंकर के ध्यानाकर्षण हेतु निवेदन करते हुए पाकिस्तान में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं धार्मिक स्थलों की तोड़ फोड़ रोकने हेतु निवेदन किया है। ज्ञात रहे कि कुलदेवी हिंगलाज माता के शक्ति पीठ मंदिर में पाक द्वारा की गई तोड़ फोड़ की घटना से सिंधी समाज, भावसार समाज, अग्रवाल समाज में काफी रोष व्याप्त है। बुरहानपुर आगमन पर सांसद शंकर लालवानी का महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, सिंधी समाज अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बलराज नारायण नावानी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, डा मनोज माने, अमित बृज मोहन मिश्रा, गजेंद्र पाटील, सच्चानंद दुम्बानी, सुदामा नावानी, गुरुदयालसिंह, दीपक अग्रवाल, धीरज नावानी, रविंद्र गावड़े, ईश्वर चौहान, नारायण वासवानी, मनोज फुलवानी, भानु चंचलानी आदि ने स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article