अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धार जिले के प्रवास पर थे | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धार जिले के प्रवास पर थे | New India Times

अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार धार मेंं उपस्थित होकर, पिछले दिनों इंदौर में रहने वाले प्रकाश नेहाले जो कि गुम हो गये थे, जिसकी लावारिश लाश जिला चिकित्सालय धार में मिली थी व मृत के शरीर पर चोट के निशान पाये गये थे। जिस प्रकार लावारिश रूप में लाश मिली थी, उसको लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराते हुए दोषी लोगों पर कार्यवाही करने व परिवार के बच्चों का पालन-पोषण करने में परेशानी होने पर परिवार को उचित सहायता प्रदान के लिए सर्व समाज के सदस्य अम्बालाल पाटीदार व कमलेश पाटीदार सहित अन्य लोगों के साथ पहुंच कर उचित कदम उठाए जाने व दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही तिरला नगर में श्री रणथंभौर गणेश मंदिर पहुंचे यहां पर दर्शन किया। यहां पहुंच ने पर रवि सोलंकी व समाजजन के सदस्यों ने स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article