विधानसभा के तीन शहरी वार्ड और दो ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा ने किया तूफ़ानी जनसंपर्क | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधानसभा के तीन शहरी वार्ड और दो ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा ने किया तूफ़ानी जनसंपर्क | New India Times

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 राजपुरा, वार्ड नंबर 36 डाकवाड़ी एवं वार्ड नंबर 37 न्यामतपुरा और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम शाहपुर एवं बोरगांव क्षेत्र में जनसंपर्क किया, जहां उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक, कार्यकर्ता मौजूद रहे। वह जहां भी जनसंपर्क के लिए पहुंचे वहां आम जनता का भरपूर आशीर्वाद और प्रतिसाद उन्हें मिला। वे जहां भी गए, जन सैलाब से घिरे रहे एवं लोगों ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

विधानसभा के तीन शहरी वार्ड और दो ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा ने किया तूफ़ानी जनसंपर्क | New India Times

इस दौरान शेरा भैया ने कहा की आप सभी के चेहरे की निश्चिंतता कांग्रेस के प्रति आपके विश्वास को बता रही है। बुरहानपुर में जनता के अपार समर्थन के साथ कांग्रेस आ रही है। बता दें कि शेरा भैया लगातार बुरहानपुर क्षेत्र की सेवा में सक्रिय रहते हुए जन-जन के दिल में जगह बना चुके हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रचंड जीतने के विश्वास के साथ एक बार फिर मैदान में हैं।

By nit