अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

धन्वन्तरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनपद मथुरा में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार इस दिवस को जनपद मथुरा में वृहद स्तर पर मनाया गया।
आयुष विभाग मथुरा द्वारा जनपद मथुरा के समस्त तहसील स्तर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराकर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया, जिसमें मांट तहसील के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृहद स्तर पर विद्यार्थियों के बीच में वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, श्लोग्न आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विद्यालय में उपस्थित आयुष चिकित्साधिकारी द्वारा औषधिय पौधों का पौधारोपण एवं उचित खानपान, व्यायाम आदि के बारे रे में जागरूक किया गया।
विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा० देवेन्द्र शर्मा, आयुष अधिकारी डा० गोपाल सिंह एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा० अविनाश तिवारी, डा० मनीषा अग्रवाल, डा० प्रतिज्ञा चौहान, डा० बसुन्धरा शर्मा, डा० रितिशा वर्मा उपस्थित रहे। आयुष अधिकारी डा० गोपाल सिंह ने बताया कि आयुर्वेद एवं योगा अपने जीवन में अपनाने एवं स्वास्थ्य के रक्षण के लिए इससे अच्छा कोई साधन नहीं है।
