मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने फ़ीता काटकर दीपावली मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एस, के, सिंह अपर नगर आयुक्त मौजूद रहे। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), के द्वारा शहीद द्वार टाउन हॉल में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया तथा स्टालों पर उपलब्ध विभिन्न उत्पादों के विषय में जानकारी ली। प्रबंधक डूडा प्रभाकर मिश्र ने बताया कि दीपावली मेले में पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय लोन उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल लेन देन का प्रशिक्षण प्रदान करना, पथ विक्रेताओं द्वारा निर्मित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन, सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विभिन्न संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में डिजिटल लेनदेन के अंतर्गत कैशबैक प्राप्त करने वाले पथ विक्रेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
मेले में पथ विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूह के परिवारजनों के हेल्थ चेकअप के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त, परियोजना अधिकारी एसo केo सिंह, शहर मिशन प्रबंधक डूडा प्रभाकर मिश्र, विकास भदौरिया, सामुदियक आयोजक दीपक प्रजापति, अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे।
