जनपद बलिया से हरिद्वार जा रही महिला, शाहजहांपुर में हुई लापता | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद बलिया से हरिद्वार जा रही महिला, शाहजहांपुर में हुई लापता | New India Times

लक्ष्मणमला पुत्र श्रीमला निवासी बियासी थाना बियासी जनपद बलिया अपने पूरे परिवार के साथ तीर्थयात्रा में हरिद्वार जा रहे थे तभी शाहजहांपुर रास्ते में समय करीब 3 बजे थाना रोजा अटसलिया पैट्रोलपम्प के पास खाना खाने के लिए बस रूकी तभी मानसिक रूप से कमजोर तेतरी देवी (50) पत्नी लक्ष्मणमला निवासी बियासी थाना बियासी जनपद बलिया अटसलिया पैट्रोलपम्प से लापता हो गयी। जिसकी सूचना परिवारजनों ने थाना रोजा पुलिस को दी गयी थी।

परिजनों की व्यथा को समझते हुए प्रभारी निरीक्षक रोजा राजीव कुमार के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश के लिए
उ0नि0 नीरज कुमार सिंह, रोहित, सुनिल मलिक, पूजा शर्मा सहित टीम गठित कर कड़ी मशक्कत के बाद गुमशुदा को लगभग 5 घंटे में ग्राम अहमदपुर निवाजपुर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों एवं थाना रोजा क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article