मुकुट व्यापारी के यहां हुए वीभत्स हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश व अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर उ.प्र. उद्यो0व्या0प्रति0मंडल ने किया रोष व्यक्त | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मुकुट व्यापारी के यहां हुए वीभत्स हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश व अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर उ.प्र. उद्यो0व्या0प्रति0मंडल ने किया रोष व्यक्त | New India Times

हाइवे स्थित गुरुकृपा विलास में मुकुट पोशाक व्यवसायी कृष्णमुरारी के यहां हुई घटना को लेकर मथुरा के व्यापारी व सामान्यजन में भय का माहौल बन गया है बैठक में घटना पर रोष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप दाल वालों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से व्यापारियों को उचित सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। जिला महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी ने प्रशासन से इन घटना का शीघ्र खुलासा व घटना में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने की बात कही बैठक में घटना में मृत आत्मा को शांति व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में दिनेश पांडे, संजय अग्रवाल, कृष्णगोपाल सिंघल, संजय शोरा, अतुल अग्रवाल, अजय वर्मा, राजीव गर्ग, दिलीप अग्रवाल, संजीव पाठक, नरेंद्र गर्ग, सोनल अग्रवाल, योगेश आवा, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article