जिला कलेक्टर श्री अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार ने मनियां व राजाखेड़ा कस्बे में पुलिस, प्रशासन व पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च, भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर श्री अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार ने मनियां व राजाखेड़ा कस्बे में पुलिस, प्रशासन व पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च, भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश | New India Times

आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर मनियां इलाके के कई गांवो में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारियों व जवानों के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में मतदाता शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मतदान कर सके इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रत्येक आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक निरंतर जिले में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के कस्बों व गांव में पहुँच कर पुलिस, प्रशासन व पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश देने के लिए लगातार पैदल फ्लैग मार्च कर रहे है एवं मतदाताओं से निरंतर संवाद स्थापित कर रहे है। आज जिला कलेक्टर श्री अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार द्वारा मनियां व राजाखेड़ा कस्बे में पहुंच कर पैदल फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व आमजन के मन में कानून व्यवस्था का एहसास करने के लिए एरिया डोमिनेंस के तहत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के सुपरवीजन में पुलिस टीम, प्रशासन व अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारियों व जवानों के साथ जिले के अलग अलग स्थानों पर प्रतिदिन पैदल फ्लैग मार्च निकाल कर मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दे रही है।

आज जिले के मनियां थाना इलाके में गांव कासगंज, मांगरौल आदि में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के साथ पैदल मार्च निकाला गया एवं भयमुक्त होकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीमों द्वारा आम नागरिकों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलाने वाले तथा दुष्प्रचार करने वाले शरारती व असामाजिक तत्वों की सूचना तुरन्त पुलिस को दे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान सी विजिल एप के बारे में आमजन को बताया गया। इसके साथ ही पुलिस की टीमें जिले के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article